बेसन का हल्वा एक स्वादिष्ट और गरिष्ट मिठाई है जो बहुत कम लोग बनाते हैं। ये पंजाब में काफ़ी बनाई जाती है। इसको बनाना बहुत आसान है और जाड़ों में गरम गरम बेसन का हल्वा बहुत अच्छा लगता है।
सूजी के हल्वे की रेसिपी
गाजर के हल्वे की रेसिपी
मूंग की दाल के हल्वे की रेसिपी
शकरकंद के हल्वे की रेसिपी
आटे के हल्वे की रेसिपी
Read the Besan Ka Halwa recipe in English
समय | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 8 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
मोटा बेसन | 1 कप |
घी | 1/2 कप |
दूध | 1.5 कप |
चीनी | 3/4 कप |
छोटी इलाइची | 1 |
केसर | एक चुटकी |
कटे मेवा | 1/2 कप |
विधि
- एक भगौने में दूध, चीनी, केसर डालकर चलाते हुए उबाल लें। चीनी पिघल जाने पर आंच बंद कर दें।
- एक कढ़ाई में घी गरम करके उसमें मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए बेसन भून लें।
- पहले बेसन का मिश्रण गाढ़ा होगा और फिर पतला हो जायेगा।
- जब बेसन काफ़ी ब्राउन हो जाये तो उसमें गरम दूध का मिश्रण मिला दें।
- बेसन को लगातार चलाते रहें। बेसन धीरे धीरे सारा दूध सोख लेगा।
- जब बेसन घी छोड़ने लगे तब बेसन का हल्वा तैयार है। इसमें कटे हुए मेवा और इलाइची पाउडर डालकर 2 – 3 मिनट और भून लें और फिर आंच बंद कर दें।
- ठंडा होने पर ये थोड़ा जम जाता है तो आप इसे बर्फ़ी की तरह जमा भी सकते हैं। हांलांकि ये बर्फ़ी की तरह कड़क कभी नहीं होगा।
- अगर कुछ हल्वा बच जाए तो आप इसको परांठे में भर के मीठे परांठे भी बना सकते हैं।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2015/10/besan-halwa-120.jpg)
Recipe Name
Besan halwa
Author Name
Ruchi Garg
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)