सूजी का हल्वा शायद भारत में बनने वाले सब हल्वों में सबसे ज़्यादा बनाया जाता है। इसको हर तीज त्योहार पर बनाया जाता है और अक्सर प्रसाद की तरह भी बांटा जाता है।
बेसन के हलवे की रेसिपी
गाजर के हल्वे की रेसिपी
मूंग की दाल के हल्वे की रेसिपी
शकरकंद के हल्वे की रेसिपी
आटे के हल्वे की रेसिपी
Read the Suji Ka Halwa recipe in English
समय | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 8 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
बारीक सूजी | 1 कप |
चीनी | 1 कप |
घी | 1/2 कप |
कटे बादाम | 2 बड़ी चम्मच |
किशमिश | 2 बड़ी चम्मच |
खरबूजे के छिले बीज | 2 बड़ी चम्मच |
छोटी इलाइची | 1 |
विधि
- छोटी इलाइची के दानों को बारीक पीस लें।
- बादाम को लम्बाई में बारीक काट लें।
- 3.5 कप पानी को उबाल कर बिलकुल धीमी आंच पर रख दें।
- सूजी को मध्यम आंच पर घी में लगातार चलते हुए खुशबू आने तक भून लें। सूजी हल्की ब्राउन हो जानी चाहिए।
- सूजी भुन जाने पर इसमें कटे बादाम डालकर उन्हें भी 2 मिनट भून लें।
- बादाम ब्राउन नहीं होने चाहियें। अब इसमें खरबूजे के बीज डाल कर भूनें। बीज फूटने लगेंगे।
- अब जल्दी से इसमें किशमिश, इलाइची पाउडर, चीनी और उबलता हुआ पानी डाल दें और लगातार चलाते रहें।
- इस समय थोड़ा ध्यान रखना है क्यूंकि हल्वे के बुलबुले फूटते हैं और हाथ जल सकता है। धीरे धीरे हल्वा सिमटने लगेगा, तब आंच बंद कर दें। सूजी का हल्वा तैयार है।
- सूजी के हलवे में थोड़े कटे बादाम डालकर, इसे गरम गरम परोसें।
Summary
![recipe image](/wp-content/gallery/ma039s-gallery/suji-halwa-13.jpg)
Recipe Name
सूजी का हल्वा
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)