नींबू की मीठी चटनी (अचार) एक बहुत ही स्वादिष्ट चटनी या अचार है जो बनाने में बहुत ही आसान है और आराम से साल भर रखी जा सकती है। इसे आप परांठों के साथ खा सकते हैं और ब्रेड पर लगाकर भी खा सकते हैं।
समय | 15 मिनट |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
नींबू | 2 कप बारीक कटे हुए |
चीनी या गुड़ | 1.5 कप |
नमक | 3/4 छोटी चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 3/4 छोटी चम्मच |
गरम मसाला | 3/4 छोटी चम्मच |
हींग | एक चुटकी |
विधि
- इस चटनी के लिए नरम छिलके वाले नींबू चुनें। वह नींबू जिनका आकार बड़ा होता है परन्तु छिल्का मोटा और नरम होता है।
- नींबू को धो कर सुखा लें और बारीक काट लें। आप इन्हें फ़ूड प्रोसेसर में भी काट सकते हैं उससे वे बिलकुल बारीक कटेंगे और जल्दी ही गल जायेंगे।
- अगर गुड़ प्रयोग कर रहे हैं तो उसे बारीक तोड़ लें। एक बर्तन में सब चीज़ें अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को एक कांच की शीशी में भरकर ढक्कन से ढक कर धूप में रख दें। ढक्कन को पूरा बंद न करें। रोज़ एक बार मिश्रण को मिला लें।
- करीब 15 दिनों में नींबू की मीठी चटनी या अचार तैयार हो जायेगा।
- नींबू की मीठी चटनी (अचार) तैयार है। इसे भरवां परांठों के साथ मज़े से खाएं। आप इसे ब्रेड के स्लाइसेस पर लगाकर भी खा सकते हैं।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2019/05/meethi-neemboo-chutney-70.jpg)
Recipe Name
नींबू की मीठी चटनी (अचार)
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)