आलू बड़ी की रसेदार सब्ज़ी, उत्तर प्रदेश और पंजाब की एक परंपरागत सब्ज़ी है। ये सब्ज़ी प्रोटीन खाने का एक अच्छा तरीका है क्यूंकि इसमें दाल की बड़ियाँ डलती हैं। पंजाब में इसे प्याज़ और टमाटर में छौंकते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में केवल टमाटर में छौंकते हैं। यहाँ मैं इसे बिना प्याज़ के बना रही हूँ। अगर आप प्याज़ डालना चाहते हैं तो टमाटर डालने से पहले प्याज़ भून कर इस रेसिपी की तरह बनाएं।
समय | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 4 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
आलू | 2 कप कटे हुए |
उड़द दाल की बड़ी | 1 कप |
पिसे टमाटर | 1.5 कप |
हरी मिर्च | 1 |
ज़ीरा | 3/4 छोटी चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच |
धनिया पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
नमक | 1 छोटी चम्मच |
गरम मसाला | 1/2 छोटी चम्मच |
हरा धनिया | सजाने के लिए |
तेल | 2 बड़ी चम्मच |
विधि
- आलू छीलकर उसके एक सेंटीमीटर मोटे टुकड़े काट लें। हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- उड़द की बड़ियों को मोटे मोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- एक प्रेशर कुकर में एक बड़ी चम्मच तेल गरम करके उसमें बड़ियों के टुकड़े तब तक भूनें जब तक वे थोड़े भूरे न हो जाएं। भूरे हो जाने पर आंच बंद कर दें और टुकड़ों को निकाल कर अलग रख लें।
- अब कुकर में बाकी तेल गरम करके उसमें ज़ीरा डालकर उसके फूलने का इंतज़ार करें। ज़ीरा फूल जाने पर उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर खुशबू आने तक भूनें।
- मसाले भुन जाने पर उसमें ताज़ा पिसे टमाटर और हरी मिर्च डालकर तब तक भूनें जब तक टमाटर का पानी सूख न जाए। आंच मध्यम रखें और बीच बीच में चलाते रहें।
- टमाटर भुन जाने पर इसमें कटे आलू, तली हुई बड़ियाँ, नमक और ३ कप पानी डालकर मिला लें। कुकर का ढक्कन लगाकर पकने दें।
- जब कुकर में सीटी आ जाये तब आंच हल्की करके 7 मिनट और रखें और फिर आंच बंद कर दें।
- प्रेशर ख़त्म होने पर कुकर खोलें और उसमें गरम मसाला मिला लें। अगर पानी कम लग रहा हो तो थोड़ा पानी और मिला लें। आलू बड़ी की रसेदार सब्ज़ी तैयार है।
- आलू बड़ी की रसेदार सब्ज़ी को कटे हरे धनिये से सजा कर गरमागरम परोसें।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2019/05/aloo-badi-230.jpg)
Recipe Name
आलू बड़ी की रसेदार सब्ज़ी
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)