आटे का हल्वा भारत का एक लोकप्रिय हल्वा है जो कई मंदिरों में और सभी गुरुद्वारों में प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इसको बनाना काफ़ी आसान है और इसकी सारी सामग्री घर पर ही मिल जाती है।
बेसन के हलवे की रेसिपी
गाजर के हल्वे की रेसिपी
मूंग की दाल के हल्वे की रेसिपी
शकरकंद के हल्वे की रेसिपी
सूजी के हल्वे की रेसिपी
Read the Aate Ka Halwa recipe in English
समय | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 8 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
गेहूं का मोटा आटा | 1 कप |
चीनी | 1 कप |
घी | 1/2 कप |
बादाम | 2 बड़ी चम्मच |
छोटी इलाइची | 1 |
विधि
- इलाइची को छीलकर उसके दानों को बारीक पीस लें।
- बादाम को लम्बाई में बारीक काट लें।
- एक भगौने में २ कप पानी और चीनी मिलाकर उबाल लें और चीनी के पिघल जाने पर आंच बंद कर दें।
- अब आटे को माध्यम आंच पर घी में भूनें। आप चाहें तो ज़्यादा घी भी डाल सकते हैं। आटे को लगातार चलाते रहे वरना आटा जल सकता है। आटे को तब तक भूनना है जब तक वह अच्छा ब्राउन न हो जाए।
- आटा भुन जाने पर इसमें चीनी का शीरा डाल दें और चलाते रहें।
- ध्यान रहे कि कभी कभी आटे के बुलबुले फूटते हैं, ऐसे में आंच कम कर दें। धीरे धीरे पानी को आटा सोख लेगा। जब आटे में से थोड़ा घी निकलने लगे तब आंच बंद कर दें। और इलाइची पाउडर मिला लें।
- आटे का हल्वा तैयार है, इसे कटे हुए मेवा से सजा कर हल्का गरम ही परोसें।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2010/09/aate-ka-halwa-80.jpg)
Recipe Name
आटे का हल्वा
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)