चीला एक झटपट बनने वाला बहुत ही स्वादिष्ट और आसान नाश्ता है। साधारण तौर पे ये बेसन से बनाया जाता है। परन्तु अगर आप बेसन की जगह मूंग की दाल प्रयोग करें तो ये और भी पौष्टिक और हल्का हो जाता है। और अगर आप इसमें कुछ सब्ज़ियां भी डाल दें तब तो सोने पे सुहागा है। तो आइये देखते हैं कि मूंग की दाल का चीला कैसे बनाते हैं।
Read the Moong Dal Cheela recipe in English
समय | 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 6 चीले |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
धुली मूंग दाल | 1 कप |
बेसन (ऐच्छिक) | 2 बड़ी चम्मच |
नमक | 3/4 छोटी चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच |
हींग | एक चुटकी |
अचार मसाला | 1/2 छोटी चम्मच |
ताज़ा पुदीना | 15 – 20 पत्ते |
टमाटर | 1/4 कप |
कटी प्याज़ | 1/4 कप |
हरा धनिया | 1/4 कप |
हरी मिर्च | 2-3 |
तेल | 3 बड़ी चम्मच |
विधि
- मूंग की दाल को 3 या 4 घंटों के लिए भिगो दें।
- भीगी दाल को थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें।
- प्याज़, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च और पुदीने को बारीक काट लें। आप चाहें तो सूखे पुदीने का पाउडर भी प्रयोग कर सकते हैं।
- तेल को छोड़कर सारी चीज़ें पिसी दाल में मिला लें।
- अगर आप चाहें तो इसमें बेसन भी मिला सकते हैं। बेसन से घोल गाढ़ा भी हो जायेगा और स्वाद भी बढ़ जायेगा।
- सब चीज़ों को ठीक से मिला लें।
- एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा तेल डालकर गरम कर लें।
- अब एक बड़ी चम्मच मिश्रण जितना पतला हो सके उतना उसपर फैला दें। आंच को मध्यम रखें।
- जब चीला नीचे से ब्राउन हो जाये तो उसे पलट दें और आवश्यकता अनुसार तेल डाल लें। चीले को कौंचे से दबा दबा कर सेंक लें।
- जब चीला दोनों तरफ़ से सिक जाये तो उसे उतार लें। मूंग की दाल का चीला तैयार है। इसे केचप या हरी चटनी के साथ परोसें।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2015/12/moong-dal-cheela-80.jpg)
Recipe Name
मूंग की दाल का चीला
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)