गुड़ की रोटी पंजाब के घरों में बनाई जाने वाली एक मोटी और मीठी रोटी है जो किसी भी वक़्त खायी जा सकती है। ये न ज़्यादा मीठी होती है और न ज़्यादा फ़ीकी।
Read the Gud Ki Roti recipe in English
समय: | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: | 4 रोटी |
कठिनाई: | आसान |
सामग्री
गेहूं का आटा | 1 कप |
गुड़ | 1 कप |
घी | 1 बड़ी चम्मच |
मोटी चीनी के दाने | 1 छोटी चम्मच |
तिल | 1/2 छोटी चम्मच |
ख़सख़स | 1/2 छोटी चम्मच |
विधि
- आधा कप पानी गरम करके उसमें गुड़ कसकर घोल लें।
- गुड़ के पानी को ठंडा करके उससे कड़ा आटा गूंथ लें। अगर और पानी की ज़रुरत हो तो डाल लें। अगर आप गरम घोल से आटा गूँथेंगे तो ठंडा होकर आटा बहुत सख़्त हो जायेगा इसलिए पानी ठंडा करके ही आटा गूंथें।
- आटे के चार हिस्से कर लें और उन्हें मोटा मोटा बेल लें।
- रोटी को गरम तवे पर डाल कर सेंकें।
- जब रोटी में बुलबुले दिखने लगें तो उसे पलट दें।
- सिकी हुई तरफ़ उँगलियों से चिकोटी काट कर गढ़े कर लें।
- अब घी डालकर दोनों तरफ़ सेंक लें।
- गढ़ों में चीनी, तिल, और ख़सख़स डाल कर दूसरी तरफ़ से सेंक लें।
- चीनी थोड़ी पिघल सी जाएगी। गुड़ की रोटी तैयार है।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2016/05/gur-ki-roti-140.jpg)
Recipe Name
गुड़ की रोटी
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)