आपने कई जगह कंडेंस्ड मिल्क और नारियल मिलाकर लडडू बनाने की विधि पढ़ी होगी। सच बात तो ये है कि वह बनाने में बहुत आसान होते हैं लेकिन उनका स्वाद इतना अच्छा नहीं होता। अच्छे स्वाद के लिए खोये और चाशनी के साथ गोले/नारियल की बर्फी बनाएं। इस गोले की बर्फी से मेरी बहुत सी बचपन की यादें भी जुड़ी हैं क्यूंकि बचपन में यही एक बर्फ़ी थी जो मम्मी घर पे बनाती थीं।
Read the Gole/Nariyal Ki Barfi recipe in English
समय | 35 मिनट |
कठिनाई | मध्यम |
सामग्री
खोया | 500 ग्राम |
बारीक कसा हुआ सूखा नारियल | 125 ग्राम |
चीनी | 300 ग्राम |
कटे बादाम | 1/4 कप |
केसर | एक चुटकी |
दूध | एक बड़ी चम्मच |
विधि
- केसर को गुनगुने दूध में थोड़ी देर भिगो दें।
- केसर को दूध में पीस लें। इससे केसर दूध में अच्छी तरह मिल जायेगा और दूध पीला हो जायेगा।
- अगर खोया कड़ा है तो उसे मोटा मोटा कस लें या छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- खोये को कढ़ाई में 5 मिनट तक भून लें जिससे वह नरम हो जाये लेकिन उसे सुनहरा नहीं करना है।
- एक भगोने में चीनी और एक कप पानी मिला कर उबाल लें। जब मिश्रण उबल जाये तो उसकी एक बूँद पानी में डालकर देखें। अगर वह पानी में घुल जाये तो चाशनी तैयार नहीं है। अगर वह जम जाये तो चाशनी तैयार है।
- चाशनी में केसर मिला लें और आंच बंद कर दें।
- अब चाशनी में खोया और सूखा नारियल मिला दें और 10 मिनट तक मिलाते रहें।
- मिश्रण गाढ़ा हो जायेगा।
- उसे एक घी लगी थाली में आधे इंच की मोटाई में फैला लें। ऊपर से कटे बादाम डालकर थोड़ा सा दबा दें।
- बर्फ़ी को 8 से 10 घंटे ठंडा होने दें और फ़िर मनपसंद आकार में काट लें। बर्फ़ी निकाल कर डिब्बे में भर कर फ़्रिज में रखें। गोले/नारियल की बर्फ़ी तैयार है।
Summary
![recipe image](/wp-content/gallery/ma039s-gallery/coconut-burfi-92.jpg)
Recipe Name
गोले/नारियल की बर्फ़ी
Author Name
कुसुम जैन
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)