किसी भी तरह का मुखवास भारतीय खाने का एक अभिन्न अंग है और उसका एक कारण है। अधिकतर मुखवास में सौंफ और इलाइची होती है जिससे खाने को पचाने वाले रस बनते हैं जिससे खाना जल्दी पचता है। बाज़ार में तरह तरह के मुखवास मिलते हैं लेकिन अगर आप घर पर बनाना चाहें तो ये 10 – 15 मिनट में बन जाता है और इसमें पड़ने वाला सारा सामान रसोई में आसानी से मिल जाता है।
Read the Mukhwas recipe in English
समय | 10 मिनट |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
मोटी सौंफ | 1 कप |
कसा हुआ सूखा नारियल | 3/4 कप |
मिश्री | 3/4 कप |
छोटी इलाइची | 10 |
विधि
- सौंफ को फैला कर उसमें से पत्थर, मिट्टी, वगैरह चुन कर फेंक दें।
- सौंफ को एक पैन में बहुत धीमी आंच पर हल्का हल्का करीब 10 मिनट भून लें। इससे सौंफ कुरकुरी हो जायेंगीं।
- ध्यान रहे सौंफ ब्राउन न होने पाए। वह थोड़ी पीली ज़रूर हो जाएगी।
- भूनने के बाद सौंफ को ठंडा कर लें।
- अब इसमें नारियल, पिसी इलाइची और मिश्री डालकर मिला लें। आपका मुखवास तैयार है।
- मुखवास को हमेशा एयर टाइट बर्तन में रखें वरना वह सील जायेगा और खाने में मज़ा नहीं आएगा।
- आप मुखवास में सुपारी, मीठी सौंफ वगैरह भी डाल सकते हैं।
- आप सामग्री की मात्रा अपने हिसाब से काम ज़्यादा कर सकते हैं।
![]() |
---|
![]() |
---|
![]() |
---|
![]() |
---|
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2015/02/mukhwas-40.jpg)
Recipe Name
मुखवास
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)