लौकी की बर्फी घरों में बनने वाली एक बहुत ही सीधी सादी मिठाई है जो कि रेस्टोरेंट्स में नहीं मिलती। लौकी होने के कारण ये काफी ताज़गी भरी होती है। लौकी कोलेस्ट्रॉल के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है इसलिए गर्मियों के दिनों में जब लौकी बाज़ार में काफ़ी मात्रा में उपलब्ध होती हैं तब आप सब्ज़ी के साथ साथ लौकी की बर्फी भी बनाएं।
Read the Lauki Ki Barfi recipe in English
समय | 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 16 टुकड़े |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
कसी लौकी | 2 कप |
खोया | 1 कप |
घी | 1 बड़ी चम्मच |
चीनी | 1 कप |
इलाइची | 1 |
विधि
- बर्फी की एक छोटी ट्रे में थोड़ा सा घी लगा लें।
- लौकी को धो कर छील लें।
- फिर लौकी को मोटा मोटा कास लें।
- अब लौकी को अच्छी तरह निचोड़ कर पानी अलग कर लें और उसे दाल में या आटा गूंथने में प्रयोग कर लें।
- एक कढ़ाई में घी गर्म करके लौकी को तब तक भूनें जब तक कि उसका पानी नहीं सूख जाता और वह पारदर्शी नहीं हो जाती।
- अब कढ़ाई में खोया और चीनी डाल दें।
- मिश्रण को मध्यम आंच पर चलाते रहें।
- मिश्रण धीरे धीरे सिमटने लगेगा।
- जब सारा मिश्रण एक साथ सिमट जाये तो उसमें इलाइची का पाउडर मिला दें। आंच बंद करके मिश्रण को बर्फी की ट्रे में सेट होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने पर इसको फ्रिज में रख दें।
- कुछ घंटों बाद उसके टुकड़े काट लें। लौकी की बर्फी तैयार है।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2015/05/lauki-barfi-110.jpg)
Recipe Name
लौकी की बर्फी
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)

![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)