भुट्टे का कीस, मध्य प्रदेश के इंदौर की राजसिक रसोई का एक परंपरागत नाश्ता है। आजकल ये वहां हर गली कूचे में मिलता है क्यूंकि एक तो वहां भुट्टे की फ़सल अच्छी होती है और दूसरे इसका स्वाद बेमिसाल होता है।
समय | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 2 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
कच्चा भुट्टा | 2 |
ज़ीरा | 1/4 छोटी चम्मच |
हींग | एक चुटकी |
सरसों के दाने | 1/4 छोटी चम्मच |
अदरक | 1 छोटी चम्मच |
हरी मिर्च | 1 |
हल्दी पाउडर | 1/4 छोटी चम्मच |
धनिया पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच |
नमक | 3/4 छोटी चम्मच |
दूध | 1/2 कप |
ताज़ा कसा नारियल | सजाने के लिए |
नींबू का रस | 1/2 छोटी चम्मच |
हरा धनिया | सजाने के लिए |
तेल | 1 छोटी चम्मच |
विधि
- सारी सब्ज़ियां अच्छी तरह से धो लें।
- भुट्टे को छीलकर उसके दाने कद्दूकस कर लें।
- अदरक को बारीक कस लें। धनिये को बारीक काट लें।
- एक पैन में तेल गरम करके उसमें जीरा, सरसों और हींग डालकर उनके फूटने का इंतज़ार करें।
- सरसों फूट चुकने पर उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें।
- अब उसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालकर खुशबू आने तक भूनें।
- मसाला भुन जाने पर उसमें जल्दी से कसा हुआ भुट्टा और नमक डालकर कुछ देर मध्यम आंच पर भून लें।
- फिर उसमें दूध डालकर हल्की आंच पर पकने दें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि भुट्टा सारा दूध न सोख ले। बीच बीच में चलाते रहें।
- दूध सूख जाने पर आंच बंद कर दें।
- ऊपर से नींबू का रास, कसा नारियल और हरा धनिया डालकर मिला लें। भुट्टे का कीस तैयार है।
Summary

Recipe Name
भुट्टे का कीस
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating




