जैम बनाने के लिए ३ चीज़ों की ज़रुरत होती है – पेक्टिन, चीनी और एसिड। फलों में पहले से ही पेक्टिन होता है जिससे फलों का रस जमता है। हर फल में पेक्टिन की मात्रा अलग अलग होती है। अगर आप किसी ऐसे फल का जैम बना रहे हैं जिसमें पेक्टिन कम होता है तो उसमें कुछ ऐसा फल मिला लें जिसमें पेक्टिन ज़्यादा होता है। ऐसे आधा किलो फल में एक बड़ा सेब डाल लें। सेब को छिलके समेत छोटे छोटे टुकड़ों में काट के एक मलमल के कपडे में अच्छी तरह बाँध लें और दूसरे फल के साथ पका लें। पक जाने पर पोटली को निकाल कर फ़ेंक दें।
ज़्यादा पेक्टिन वाले फल
सेब, आंवला, संतरा, नीम्बू, अंगूर
कम पेक्टिन वाले फल
स्ट्रॉबेरी, अंजीर, अलूचा, नाशपाती, खुमानी, चेरी, आढ़ू
समय | 60 मिनट |
कितना | दो ४०० मिली शीशी |
कठिनाई | मध्यम |
सामग्री
अंगूर (या और कोई फल) | 1 किलो |
चीनी | 750 ग्राम |
नींबू | 2 |
विधि
- शीशियों को साबुन और गरम पानी से धो लें।
- एक बड़े भगौने में डेढ़ इंच पानी भर कर शीशियां और ढक्कन पानी में डाल दें और 15 मिनट तक उबाल लें। उसके बाद उन्हें निकाल कर एक साफ़ जगह उल्टा करके रख दें।
- फल को अच्छी तरह धो कर एक इंच के टुकड़े काट लें। फल, चीनी और नींबू के रस को एक स्टेनलेस स्टील के भगौने में मिला लें। ध्यान रहे कि भगौने में ऊपर कम से कम 3 इंच ख़ाली जगह हो। अगर आप कोई थोड़ा सूखा फल जैसे अंजीर प्रयोग कर रहे हों तो १ किलो फल में १ कप पानी भी मिला लें।
- मिश्रण को मध्यम आंच पर पकाएं और तब तक चलाते रहें जब तक कि उसका रस न निकलने लगे और चीनी पिघलने न लगे।
- अब आंच तेज़ कर दें और बीच बीच में चलाते रहे।
- अगर ऊपर झाग आ रहे हों तो उसे निकाल दें।
- शुरू शुरू में जैम बहुत ज़ोर से उबलेगा और फिर अपने आप धीरे उबलेगा।
- जब जैम 105 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच जाए तब आंच बंद कर दें और 5 मिनट तक इंतज़ार करें। अगर एकदम गरम जैम शीशी में डालेंगे तो फल के टुकड़े ऊपर तैरने लगेंगे।आप जितना समुद्र से ऊपर हों उसी अनुपात में तापमान कम करें, 2 डिग्री कम करें प्रति 1000 फ़ीट समुद्र के ऊपर।
- अब जैम को धीरे धीरे शीशियों में भर दें। ऊपर कम से कम १/8 इंच ख़ाली छोड़ दें। अब इसे गरम गरम ही ढक्कन पूरा टाइट बंद कर दें।
- अब पहले पानी के भगौने में ही १.5 इंच पानी भरकर नीचे जाली रखकर शीशियां उसपर सीधी रख कर भगौने का ढक्कन लगाकर उबालें। अगर समुद्र इस 3000 फ़ीट ऊपर हैं तो ५ मिनट उबालें, अगर 6000 फ़ीट ऊपर हैं तो 10 मिनट उबालें और 8000 फ़ीट ऊपर हैं तो 15 मिनट उबालें।
- उबालने के बाद शीशियां निकाल कर ठंडी होने दें। थोड़ी देर में शीशी से कड़क आवाज़ आएगी। इसका मतलब है कि शीशियां ठीक सील हुई हैं। जैम तैयार है।
- अगर शीशी ठीक सील हुई तो जैम साल भर तक ख़राब नहीं होगा वरना आप इसे फ़्रिज में 6 हफ्ते तक रख सकते हैं।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2018/10/basic-jam-150.jpg)
Recipe Name
जैम
Author Name
रूचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)