मूली, गाजर और टमाटर का सलाद आमतौर पर घरों में बनाया जाता है। इसमें मूली और अदरक का तीखापन, गाजर का मीठापन और टमाटर की खटास होने के कारण इसका स्वाद काफ़ी अलग होता है। आयुर्वेदा के अनुसार मूली केवल नरम ही खानी चाहिए। पकी मूली पचने में मुश्किल होती है। नरम मूली खाना पचाने में मदद करती है। मूली के साथ उड़द की दाल नहीं कहानी चाहिए और मूली के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।
Read the Radish, Carrot, Tomato Salad recipe in English
समय | 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 2 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
मूली | 1 बड़ी |
गाजर | 1 छोटी |
अदरक | 1 बड़ी चम्मच कसा हुआ |
टमाटर | 1 मध्यम |
नींबू का रस | 1/2 छोटी चम्मच |
नमक | 1/2 छोटी चम्मच |
हरा धनिया | सजाने के लिए |
विधि
- सब सब्जियों को धो लें।
- मूली, गाजर और अदरक को छीलकर कस लें।
- टमाटर और हरे धनिये को बारीक काट लें।
- सब चीज़ों को हलके हाथ से मिला लें।
- मूली, गाजर, टमाटर का सलाद तैयार है।
- अगर आप सलाद पहले से तैयार करके रख रहे हैं तो नमक न मिलाएं वर्ण सलाद में पानी पानी हो जायेगा। नमक, परोसते समय ही मिलाएं।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2015/12/radish-salad-40.jpg)
Recipe Name
मूली, गाजर और टमाटर का सलाद
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)

![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)
![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)