नमकीन दलिया एक बहुत ही पौष्टिक सुबह का नाश्ता है। दलिया ख़ुद ही पौष्टिक होता है और उसमें अगर सब्ज़ियां डल जाएं तो उसका स्वाद भी बढ़ जाता है और पौष्टिकता भी।
Read the Namkeen Daliya recipe in English
समय | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 2 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
दलिया | 1/2 कप |
कटे प्याज़ | 1/2 कप |
कटे आलू | 1/2 कप |
मटर | 1/2 कप |
कटे टमाटर | 1/2 कप |
हरा धनिया | 1/4 कप |
हरी मिर्च | 2 |
सरसों के दाने | 3/4 छोटी चम्मच |
नमक | 1 छोटी चम्मच |
करी पत्ता | 8-10 |
तेल | 1.25 छोटी चम्मच |
नींबू का रस | 1 बड़ी चम्मच |
विधि
- सारी सब्ज़ियां बारीक काट लें।
- दलिये को प्रेशर कुकर में चौथाई छोटी चम्मच तेल डालकर हल्का हल्का भून लें।
- जब दलिया भुन जाये तो एक कप पानी डालकर प्रेशर कुकर में पका लें। सीटी आने पर आंच बंद कर दें।
- अब बाकी तेल एक पैन में गरम करें और उसमें सरसों डालकर सरसों के फूटने का इंतज़ार करें।
- पैन में प्याज़ और आलू के टुकड़े डालकर हल्की आंच पर तब तक भूनें जब तक कि आलू नरम न हो जाएं। आप पैन ढक भी सकते हैं। अगर ताज़ी मटर प्रयोग कर रहे हैं तो वह भी डाल दें वरना उन्हें बाद में भी डाल सकते हैं।
- अब पैन में उबला हुआ दलिया, कटे टमाटर, नमक, कटी हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर मिला लें। आंच हलकी करके दो तीन मिनट और पका लें और फिर आंच बंद कर दें।
- आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस और अचार का मसाला भी मिला सकते हैं। नमकीन दलिया तैयार है, इसे हरे धनिये से सजा कर गरम गरम परोसें।
Summary
Recipe Name
नमकीन दलिया
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
4 Review(s) Based on
Nice Recipe…!!!
Tried at my home…
Everybody loved it…..
I added some more veggies to make it delicious..!!
Really nice and easy to make!!! Absolutely gorgeous, and easy/fast enough for a student to make, provided you have a steamer