दही आजकल बाज़ार में आसानी से मिल जाता है परन्तु अगर आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं तो बाज़ार का बासी और महंगा दही क्यूँ लाएं? तो अब मैं आपको बताती हूँ कि घर में दही कैसे जमाएं।
सामग्री
दूध | 4 कप |
जमावन | 2 बड़ी चम्मच |
विधि
- दूध को उबाल लें और गुनगुना होने तक ठंडा कर लें।
- जमावन को गुनगुने दूध में अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रहे कि जमावन के डले न बचें।
- दूध को ढक कर एक मोटे तौलिये में लपेट कर रख दें। आप चाहें तो इसे कैसरोल में भी रख सकते हैं। दूध तीन चार घंटे गरम रहना चाहिए। ध्यान रहे कि एक बार रखने के बाद दूध हिलाएं नहीं।
- गर्मियों में दही 2 घंटों में जम जाता है। जाड़ों में 3 से 4 घंटे लग सकते हैं। 3 घंटों बाद खोल कर देखें। अगर जम गया है तो फ्रिज में रख दें वरना १ या 2 घंटे और इंतज़ार करें।
- अगर कई घंटों के बाद भी दही नहीं जमा है तो कैसरोल में थोड़ा गरम पानी डालकर दही वापस उसमें रख दें।
- अगर दही ने पानी छोड़ दिया है तो आपने उसे ज़्यादा देर बाहर छोड़ दिया है। ज़्यादा देर बाहर रहने पर दही खट्टा हो जाता है। ऐसे में आप उसे कुकिंग में प्रयोग कर सकते हैं।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2010/03/how-to-set-yogurt-60.jpg)
Recipe Name
घर में दही कैसे जमाएं
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)