सामक के चावल की ख़ीर व्रत में खाई जाती है और बिलकुल चावल की ख़ीर की तरह ही बनती है लेकिन इसे बनाने में समय कम लगता है। स्वाद में भी ये चावल की ख़ीर जैसी ही लगती है। सामक के चावल फल के अंतर्गत आते हैं न कि अन्न के अंतर्गत, इसीलिए ये व्रत में भी खाये जा सकते हैं। सामक के चावल को इंग्लिश में मोरिया राइस कहते हैं।
Read the Samak Rice Kheer recipe in English
समय | 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 8 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
सामक के चावल | 1/4 कप |
फुल क्रीम दूध | 1 लीटर |
चीनी | 1/2 कप |
काजू, किशमिश, बादाम | 10 प्रत्येक |
छोटी इलाइची | 3-4 |
विधि
- सामक के चावल को धो कर ३० मिनट तक भिगो कर रखें।
- बादाम को गर्म पानी में ५ मिनट भिगो कर रखें और फिर छील कर काट लें। काजू भी बारीक काट लें।
- इलाइची छील कर बीज निकाल लें और उन्हें बारीक पीस लें।
- एक बड़ी कढ़ाई में फुल क्रीम दूध उबलने रखें। जब दूध उबल जाये तो उसमें भीगे हुए चावल डाल दें, पानी फ़ेंक दें। आंच को मध्यम कर दें और दूध को करीब 30 मिनट तक पकने दें। बीच बीच में चलाते रहे वरना दूध लग सकता है।
- अगर चावल मुलायम हो गए हों तो अब इसमें कटे हुए मेवा डाल दें और सामक के चावल की खीर को 10 मिनट और पका लें।
- अब इसमें चीनी और इलाइची का पाउडर डाल कर तब तक मिलाएं जब तक चीनी पिघल नहीं जाती। आंच बंद कर दें।
- सामक के चावल की खीर तैयार है। ठंडी हो जाने पर फ़्रिज में रखें और ठंडी ही परोसें।
कुछ ध्यान रखने योग्य बातें
- कढ़ाई भारी होनी चाहिए वरना दूध लग सकता है।
- ठंडी होने के बाद खीर गाढ़ी हो जाती है। अगर खीर ज़्यादा गाढ़ी हो गयी है तो उसमें थोड़ा दूध मिला लें।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2016/04/samak-rice-kheer-140.jpg)
Recipe Name
सामक के चावल की ख़ीर
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)