अगर आप मिर्च पसंद करते हैं तो लाल मिर्च का अचार आपको ज़रूर पसंद आएगा। जब भी आप बाज़ार में लाल मिर्च देखें तो उन्हें ज़रूर लाएं और अचार बनाकर सारे साल उनका आनंद लें। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है।
Read the Whole Red Chili Pickle recipe in English
समय | 30 मिनट |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
अचार वाली लाल मिर्च | 250 ग्राम |
हल्दी पाउडर | 3 छोटी चम्मच |
नमक | 4 छोटी चम्मच |
राइ | 4 छोटी चम्मच |
धनिया पाउडर | 4 छोटी चम्मच |
अमचूर पाउडर | 4 छोटी चम्मच |
मोटी सौंफ | 4 छोटी चम्मच |
सरसों का तेल | 1/2 कप |
विधि
- सौंफ और राइ को मोटा मोटा पीस लें।
- सरसों के तेल को एक पैन में तब तक गर्म करें जब तक कि उसमें से धुंआ न निकलने लगे और फ़िर गैस बंद कर दें।
- ठन्डे होने पर उसमें चौथाई कप सिरका मिला दें।
- मिर्चों को धो कर उन्हें ठीक से सुखा लें।
- अब मिर्चों का हरा हिस्सा काट के फ़ेंक दें और मिर्चों में लम्बाई में चीरा लगा लें। उनके अंदर थोड़ा नमक लगा दें।
- सारे मसाले एक साथ मिला लें।
- मसालों में दो बड़े चम्मच तेल और एक बड़ा चम्मच सिरका मिला लें।
- मिर्चों को मसाले से भर लें।
- अब एक एक करके मिर्चों को तेल में लपेट कर एक मर्तबान में रख दें। बचा तेल भी मर्तबान में डाल दें।
- करीब दस दिनों में लाल मिर्च का अचार खाने के लिए तैयार हो जायेगा।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2013/02/mirch-pickle-110.jpg)
Recipe Name
लाल मिर्च का अचार
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)

![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)
![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)