केसरी हल्वा दक्षिण भारतीय की एक लोकप्रिय मिठाई है जो काफ़ी कुछ सूजी के हल्वे की तरह बनती है लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल अलग होता है। इसको अन्नानास के संग भी बनाया जाता है और बिना अन्नानास के भी। यहाँ मैं अन्नानास के साथ केसरी बनाउंगी मगर आप चाहें तो अन्नानास न डालें।
समय | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 8 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
सूजी | 1 कप |
चीनी | 1 कप |
छोटी इलाइची | 1/4 छोटी चम्मच |
केसर | एक चुटकी |
घी | 5 बड़ी चम्मच |
काजू | 12 |
किशमिश | 12 |
अन्नानास | 1 कप |
विधि
- अन्नानास के छोटे छोटे टुकड़े काट लें और उसे ३ कप पानी, चीनी और केसर के साथ उबलने रख दें। उबाल आने पर जब चीनी घुल जाये तो आंच बंद कर दें और पैन को ढक दें जिससे चाशनी गरम रहे।
- 1 बड़ी चम्मच घी में काजू और किशमिश को तल कर अलग रख लें। काजू को ज़्यादा ब्राउन नहीं करना है।
- अब उसी घी में और घी डालकर सूजी या रवा को हल्की आंच पर भूनें। उसे ब्राउन नहीं करना है बस उसका कच्चापन दूर करना है।
- सूजी भुन जाने पर उसमें चाशनी, काजू, किशमिश और इलाइची पाउडर मिलाकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें । थोड़ी देर में सूजी सारा पानी सोख लेगी तब आंच बंद कर दें। पैन को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- केसरी हल्वा तैयार है।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2019/02/kesari-70.jpg)
Recipe Name
केसरी हल्वा
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)