गलौटी कबाब लख़नऊ के प्रसिद्ध क़बाब हैं। गलौटी का मतलब होता है जो गल जाए या घुल जाए तो गलौटी क़बाब वो कबाब होते हैं जो मुंह में रखते ही घुल जाते हैं, उन्हें चबाना नहीं पड़ता। ये पहली बार लखनऊ के एक ऐसे नवाब की रसोई में बने जिनके दांत कमज़ोर थे। साधारण तौर पे ये गोश्त के बनते हैं परन्तु इन गलौटी कबाब में राजमा का प्रयोग किया गया है।
Read the Galauti Kebab recipe in English
समय | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 12 क़बाब |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
उबले राजमा | 1.5 कप |
ब्रेड के टुकड़े | .5 कप |
पनीर | .5 कप |
लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटी चम्मच |
नमक | 3/4 छोटी चम्मच |
गरम मसाला | 1/2 छोटी चम्मच |
तेल | 2 बड़ी चम्मच |
हरी मिर्च | 1 – 2 |
विधि
- उबले हुए राजमा और पनीर को मसल लें। ब्रेड के टुकड़ों को मिक्सी में चला कर चूरा कर लें। हरी मिर्च को छोटा छोटा काट लें।
- अब तेल के अलावा सारी चीज़ों को मिलाकर राजमा का मिश्रण तैयार कर लें।
- राजमा के मिश्रण से छोटी छोटी टिकिया या रोल बना लें।
- एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा तेल डल कर गरम कर लें और उसपर क़बाब रख कर सेकें।
- थोड़ी देर बाद क़बाब पलट लें और थोड़ा और तेल डाल कर दोनों तरफ़ से ब्राउन होने तक सेंक लें। ये कबाब काफ़ी मुलायम होते हैं इसलिए पलटते वक़्त थोड़ा धीरे से पलटें।
- जब क़बाब दोनों तरफ़ से सिक जाए तो उसे मसाले वाले दही के साथ परोसें।
Summary

Recipe Name
गलौटी कबाब
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating




