चीज़ टोस्ट एक ऐसा नाश्ता है जो बच्चों को बहुत पसंद आता है। इसमें अगर आप कुछ सब्जियां डाल दें तो उसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है और इसको बनाना भी बहुत आसान है। तो मां बाप भी ख़ुश और बच्चे भी ख़ुश।
Read the Cheese Toast recipe in English
समय: | 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: | 2 |
कठिनाई: | आसान |
सामग्री
ब्रेड स्लाइसेस | 2 |
चीज़ क्यूब | 2 |
नमक | 1/4 छोटी चम्मच |
पिज़्ज़ा वाली लाल मिर्च | 1/4 छोटी चम्मच |
काली मिर्च पाउडर | 1/4 छोटी चम्मच |
कटी प्याज़ | 1 बड़ी चम्मच |
कटे टमाटर | 1 बड़ी चम्मच |
हरी मिर्च | 1 |
हरा धनिया | 1 बड़ी चम्मच |
विधि
- हरे धनिये की डंडियां निकाल कर फेंक दें और पत्तियों को बारीक काट लें।
- प्याज़ को छीलकर बारीक काट लें।
- टमाटर और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
- चीज़, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च को ठीक से मिला लें। अगर मिश्रण बहुत सूखा है, तो उसमें थोड़ा सा दूध मिला लें जिससे उसे ब्रेड पर आसानी से फैलाया जा सके।
- मिश्रण को ब्रेड पर एक समान फैला लें। ध्यान रहे कि किनारों पर भी मिश्रण पहुंचना चाहिए।
- ब्रेड स्लाइसेस को टोस्टर ओवन में 10 मिनट तक टोस्ट कर लें। चीज़ ब्राउन होना शुरू हो जाना चाहिए।
- चीज़ टोस्ट को निकालकर मन चाहे आकार में काट कर गरम गरम परोसें।
- आप इसमें ब्राउन ब्रेड, आटा ब्रेड, वाइट ब्रेड या फिर कोई भी ब्रेड प्रयोग कर सकते हैं। और सब्जियां भी अपनी पसंद की डाल सकते हैं।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2014/02/cheese-toast-70.jpg)
Recipe Name
चीज़ टोस्ट
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)