मीठे चावल आमतौर पर घरों में बनने वाली एक बहुत सरल मिठाई है जो उत्तर प्रदेश में बसंत पंचमी के दिन ज़रूर बनती है और लंच के संग खायी जाती है। इसे बनाना काफ़ी आसान है और इसकी सारी सामग्री घर पर ही मिल जाती है तो जब कभी आपके घर में मीठा न हो, तो आप इसे जल्दी से बना सकते हैं।
Read the Meethe Chawal recipe in English
समय | 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 2 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
उबले हुए बासमती चावल | 1 कप |
चीनी | 1/2 कप |
लवंग | 1 |
छोटी इलाइची | 2 |
दालचीनी का टुकड़ा | 1/2 इंच |
सूखे नारियल के पतले टुकड़े | 1/4 कप |
मिला जुला मेवा | 1/2 कप |
घी | 1 बड़ी चम्मच |
विधि
- सारे मेवे मोटे मोटे काट लें।
- एक भगौने में घी गरम करके उसमें लवंग, इलाइची और दलचीनी डालकर खुशबू आने तक भूनें।
- अब इसमें कटे हुए मेवे और नारियल डालकर कुछ मिनट तक भूनें। उन्हें ज़्यादा ब्राउन न करें। आप चाहें तो इसमें केसर भी डाल सकते हैं, उससे मीठे चावलों का रंग और खुशबू दोनों ही बढ़ जाते हैं।
- मेवा भुन जाने पर इसमें चीनी और दो बड़ी चम्मच पानी डाल दें और चीनी को पिघला लें।
- जब चीनी पिघल जाए तो इसमें उबले हुए चावल डाल दें और हल्के हाथ से मिला लें। अगर चावल आपस में चिपक रहे हों तो हाथ से उन्हें अलग करते हुए भगौने में डालें।
- अगर इसमें पानी दिख रहा हो तो कुछ मिनट पकने दें जिससे पानी सूख जाये वरना आंच बंद कर दें। मीठे चावल तैयार हैं। अगर पकने के बाद आपको मीठा कम लग रहा हो तो थोड़ी सी पिसी चीनी डालकर मिला लें।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2017/03/meethe-rice-120.jpg)
Recipe Name
मीठे चावल
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)

![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)