हम सभी जानते हैं कि आंवला स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है लेकिन ये स्वाद में काफी खट्टा और कचकचा सा होता है तो इसे खाएं कैसे। आंवले का अचार, आंवले को खाने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है। इसमें न ज़्यादा चीनी होती है न ज़्यादा तेल, और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। आंवले के अचार में सिर्फ़ एक कमी होती है और वो ये कि इसे ज़्यादा दिन रखा नहीं जा सकता। आंवले को इंग्लिश में गूसबेरी कहते हैं।
Read the Aanwale Ka Achar recipe in English
समय | 20 मिनट |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
आंवला | 500 ग्राम |
सरसों का तेल | 2 बड़ी चम्मच |
नमक | 1.5 छोटी चम्मच |
मेथी दाना | 1 छोटी चम्मच |
कलौंजी | 1 छोटी चम्मच |
हल्दी पाउडर | 3/4 छोटी चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच |
धनिया पाउडर | 3 छोटी चम्मच |
गुड़ | 2 बड़ी चम्मच |
विधि
- सरसों के तेल को एक कढ़ाई में तब तक गरम करें जब तक उसमें धुआं न निकलने लगे। फ़िर आंच बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें। ऐसा करने से तेल का कड़वापन ख़त्म हो जाता है।
- आंवलों को धोकर उन्हें एक इंच पानी में तब तक उबालें जब तक वे नरम नहीं हो जाते। उबालने के बाद उनका पानी निकालकर ठंडा होने दें।
- जब वे थोड़े ठन्डे हो जाएं तो उनकी फांकें अलग कर लें और बीज निकाल कर फेंक दें।
- अब सारी सामग्री को मिला लें और ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें। आंवले का अचार तैयार है और ये दो हफ़्ते तक ख़राब नहीं होगा।
- आंवले का छुंदा बनाने के लिए यहाँ क्लिक करें – आंवले का छुंदा.
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2011/12/anwale-ka-achar-50-1.jpg)
Recipe Name
आंवले का अचार
Author Name
कुसुम जैन
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)
![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)