आम का मीठा अचार बच्चों को बहुत पसंद आता है। क्यूंकि ये बहुत तीखा और बहुत खट्टा नहीं होता इसलिए एक बार में काफ़ी मात्रा में खाया जाता है।
बनाने का समय: | 45 मिनट |
कठिनाई: | आसान |
सामग्री
कच्चे आम | 2 कप कटे हुए |
चीनी या गुड़ | 1.5 कप |
नमक | 3/4 छोटी चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 3/4 छोटी चम्मच |
गरम मसाला | 3/4 छोटी चम्मच |
हींग | एक चुटकी |
विधि
- आम को धो कर छील लें और मोटा मोटा काट लें।
- एक कढ़ाई गरम करके सब सामग्री उसमें डाल दें। सबको मिला लें और १० मिनट के लिए पका लें। निरंतर चलाते रहें।
- चैक करें, उसके रस की एक तार की चाशनी बन जानी चाहिए। एक चम्मच में रस लेकर उंगली और अंगूठे के बीच तार बनाएं। अगर तार नहीं बन रहा तो थोड़ा और पकाएं। अगर एक तार से ज़्यादा बन रहे हैं तो फ़िर इसमें थोड़ा पानी डाल लें और पका कर एक तार की चाशनी बना लें।
- एक तार की चाशनी बन जाने पर स्टोव बंद कर दें। अचार को ठंडा होने दें। ठंडी हो जाने पर एक बोतल में भर कर रख लें। आम का मीठा अचार तैयार है। इसको कई साल तक रखा जा सकता है।
नोट्स
- आम का मीठा अचार भरवां परांठों के साथ बहुत अच्छा लगता है।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2018/07/meetha-achar-90.jpg)
Recipe Name
आम का मीठा अचार
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)

![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)
![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)