आजकल पिज़्ज़ा बच्चों का मनपसंद खाना है। वैसे वो सब्ज़ियां खाना बिलकुल पसंद नहीं करते लेकिन पिज़्ज़ा में उन्हें सब चीज़ें अच्छी लगती हैं। तो क्यों न हम उस बात का फ़ायदा उठाएं, और उन्हें पिज़्ज़ा थोड़ा और ज़्यादा पौष्टिक बनाकर खिलाएं।
समय | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 2 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
पिज़्ज़ा बेस | 2 |
पिज़्ज़ा सॉस | 3/4 कप |
ओलिव आयल | 1 बड़ी चम्मच |
मोज़ेरेला चीज़ | 1 कप |
कटी प्याज़ | 1 कप |
कटी शिमला मिर्च | 1 कप |
कटे टमाटर | 1 कप |
सिरके वाली मिर्च | 20 टुकड़े |
मशरुम | 10 |
ताज़ी पार्सले की पत्तियां | 1.5 बड़ी चम्मच |
ताज़ी बेसिल की पत्तियां | 1.5 बड़ी चम्मच |
विधि
- ओवन को 230 डिग्री सेल्सियस पर गरम कर लें।
- यहाँ मैंने कुछ सब्ज़ियों के नाम लिखे हैं लेकिन आप अपनी मनपसंद कोई भी सब्ज़ियां डाल सकते हैं। जैसे कि ब्रोकोली, जुकीनी, अन्नानास, ओलिव, हरी प्याज़। आजकल तो लोग पनीर को थोड़ी देर तंदूरी मसालों में डुबो कर भी डालते हैं।
- सभी सब्ज़ियों को आप मोटा मोटा काट लें। टमाटर के बीच का गूदा निकाल दें जिससे पिज़्ज़ा में पानी न हो।
- एक बेकिंग ट्रे में एलुमिनियम फॉयल लगाकर उसपर थोड़ा तेल लगा लें। तेल लगाने से पिज़्ज़ा चिपकता भी नहीं है और कुरकुरा भी सिकता है।
- पिज़्ज़ा के आटे को उँगलियों की मदद से पतला फैला लें। अगर आप मोटा बेस बनाना चाहते हैं तो मोटा फैला लें। पतला फैलाने से आप मैदा कम खाते हैं और सब्ज़ियां ज़्यादा, इसलिए पतला बेस ज़्यादा पौष्टिक होता है।
- अब बेस के किनारों पे थोड़ा तेल लगा लें जिससे वह कुरकुरा बने और बीच में एक पतली तह पिज़्ज़ा सॉस की लगा लें।
- अगर आप के पास ताज़ा पार्सले या बेसिल या तुलसी की पत्तियां हैं तो उन्हें हाथ से तोड़कर सॉस के ऊपर डाल दें और फिर ऊपर से चीज़ और कटी हुई सब्ज़ियां फैला लें। पिज़्ज़ा को ज़्यादा पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें ज़्यादा सब्ज़ियां डाल सकते हैं।
- इसको 10 से 15 मिनट तक कुरकुरा होने तक बेक कर लें। चीज़ थोड़ा ब्राउन होना शुरू हो जाना चाहिए।
- जब पिज़्ज़ा कुरकुरा हो जाये तो उसे निकाल कर स्लाइसेस काटें और गरमागरम खाएं।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2014/03/pizza-80.jpg)
Recipe Name
पिज़्ज़ा
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)