जब हम बच्चे थे तो मम्मी अक्सर ब्रेड रोल्स बनाया करती थीं और हम लोग बहुत शौक से खाते थे। जैसे जैसे बड़े हुए तो लगने लगा कि ब्रेड बहुत तेल सोख लेती है इसलिए धीरे धीरे ब्रेड रोल खाने बंद कर दिए। फ़िर जब ये बिना तले ब्रेड रोल खाये तो इतने अच्छे लगे कि अब बस हमेशा यही ब्रेड रोल बनाकर अपने परिवार को ख़िलाती हूँ।
Read the Healthy Bread Rolls recipe in English
समय: | 60 मिनट |
कितने लोगों के लिए: | 20 ब्रेड रोल |
कठिनाई: | मध्यम |
सामग्री
ब्रेड स्लाइसेस | 20 |
पनीर | 1 कप |
उबले आलू | 2 मध्यम |
प्याज़ | 1 मध्यम |
हरी मिर्च | 2 |
जीरा | 1/2 छोटी चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटी चम्मच |
धनिया पाउडर | 1/4 छोटी चम्मच |
अमचूर | 1/4 छोटी चम्मच |
गरम मसाला | 1/2 छोटी चम्मच |
नमक | 1/2 छोटी चम्मच |
हरा धनिया | 1/4 कप |
तेल | 2 बड़ी चम्मच |
मैदा | 1 छोटी चम्मच |
विधि
- आलुओं को उबाल कर छील लें और मोटा मोटा कस लें।
- प्याज़, हरी मिर्च और हरे धनिये को बारीक़ काट लें।
- एक नॉनस्टिक पैन में एक छोटी चम्मच तेल गरम करके उसमें जीरा डाल दें। जीरे के फूलने का इंतज़ार करें।
- जीरा फूलने पर उसमें बाकी सारे मसाले डाल दें और ख़ुश्बू आने तक भूनें। अब इसमें आलू, पनीर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें।
- सब चीज़ों को थोड़ी देर भून लें और आंच बंद कर दें। भरावन तैयार है।
- ब्रेड की साइड्स काट कर निकाल दें।
- ब्रेड स्लाइसेस को एक बेलन की मदद से थोड़ा चपटा कर लें।
- मैदा को २ छोटी चम्मच पानी में मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें।
- ब्रेड स्लाइस के बीच में थोड़ी भरावन रखकर स्लाइस को रोल कर लें। स्लाइस के किनारे को मैदा का घोल लगाकर चिपका लें।
- ऐसे ही सारे रोल्स बना लें।
- नॉनस्टिक पैन गरम करके उसमें थोड़ा तेल डाल लें। ब्रेड रोल को पैन में डालकर मध्यम आंच पर सेकें।
- बीच बीच में रोल्स को पलट लें। जैसे जैसे तेल की ज़रुरत हो डालते रहें।
- बिना तेल के ब्रेड रोल तैयार हैं। उन्हें पैन से निकाल लें और चटनी या केचप के साथ परोसें।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2013/03/bread-logs-120.jpg)
Recipe Name
ब्रेड रोल
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)