आजकल आप बाज़ार में अक्सर बड़ी सी रोटी देखते होंगे जो कि रैप या बरीटो में काम आती हैं। इन्हें टौरटिया या टौरटीला कहते हैं, हांलाकि स्पेलिंग के हिसाब से टौरटीला होना चाहिए पर ये मेक्सिकन नाम है और वहां इसे टौरटिया कहते हैं। ये काफ़ी महंगी मिलती हैं और अक्सर ताज़ा भी नहीं होतीं। तो क्यूँ न हम टौरटिया या टौरटीला को घर पे ही बनाएं क्यूंकि ये काफ़ी कुछ रोटी की तरह ही बनती हैं।
Read the Tortilla recipe in English
समय | 30 मिनट |
कितनी | 8 छोटी टौरटिया |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
मैदा | 2 कप |
नमक | 1 छोटी चम्मच |
बेकिंग पाउडर | 1/8 छोटी चम्मच |
तेल | 1/4 कप |
विधि
- सारी सामग्री को एक कटोरे में मिला लें।
- तेल को मोयन की तरह अच्छे से आटे में मिला लें।
- गुनगुने पानी से नरम आटा गूँथ लें और बीस मिनट तक ढककर रख दें।
- आटे की 8 लोइयां बना लें और एक लोई को जितना पतला हो सके उतना पतला बेल लें।
- तवे को मध्यम गरम गरम करके उसपर रोटी डाल दें।
- जब रोटी में नीचे बुलबुले दिखने लगें तो रोटी को पलट दें।
- जब दूसरी तरफ़ भी रोटी पर ब्राउन निशान आने लगें तो रोटी को उतार लें।
- बाकी लोइयां भी ऐसे ही बेल कर सेंक लें। टौरटिया या टौरटीला तैयार हैं।
- आप चाहें तो सारा मैदा प्रयोग करने की जगह कुछ गेहूं का आटा भी डाल सकते हैं लेकिन बाज़ार में ज़्यादातर मैदा की टौरटिया या टौरटीला ही मिलती हैं।
Summary

Recipe Name
टौरटिया या टौरटीला
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating




