बिसी बेली भात, चावल और दाल का एक व्यंजन है जो खास कर्नाटक में बनता है। बिसी बेली भात का मतलब तीखा चावल होता है। इसमें चावल हैं, दाल है, सब्ज़ियां हैं, मसाले हैं और ख़टास के लिए इमली है। ये एक सम्पूर्ण व्यंजन है।
Read the Bisi Bele Bhaat recipe in English
समय | 60 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 3 |
कठिनाई | आसान |
मुख्य सामग्री
चावल | 3/4 कप |
अरहर की दाल | 1/2 कप |
नमक | 1 छोटी चम्मच |
हल्दी पाउडर | 1/2 छोटी चम्मच |
सब्ज़ी की सामग्री
घी | 1 बड़ी चम्मच |
सांभर वाली प्याज़ | 12-15 |
छिली मटर | 1/2 कप |
कटी हुई गाजर | 1/2 कप |
फ्रेंच बीन्स | 1/2 कप |
सहजन की फली | 2 |
इमली का गूदा | 2 छोटी चम्मच |
नमक | 1 छोटी चम्मच |
चीनी (ऐच्छिक) | 1.5 छोटी चम्मच |
तड़के की सामग्री
घी | 1 बड़ी चम्मच |
टूटे काजू | 10 |
सरसों के दाने | 1 छोटी चम्मच |
सूखी साबुत लाल मिर्च | 2 |
करी पत्ते | 20 |
मसाले की सामग्री
चने की दाल | 1 छोटी चम्मच |
धुली उड़द की दाल | 1 छोटी चम्मच |
धनिये के दाने | 1.5 बड़ी चम्मच |
छोटी इलाइची | 2 |
लवंग | 2 |
जीरा | 1 छोटी चम्मच |
मेथी दाना | 1/4 छोटी चम्मच |
दालचीनी | 1 इंच का टुकड़ा |
सूखी साबुत लाल मिर्च | 4 |
ताज़ा कसा नारियल | 1 बड़ी चम्मच |
विधि
- मसाले की सारी सामग्री को हल्की आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें। जब वो ठन्डा हो जाए तो उसको बारीक पाउडर की तरह पीस लें।
- चावल और दाल को कम से कम एक घंटे भिगो लें। भीगे हुए चावल और दाल को 5 कप पानी, हल्दी, और नमक डालकर कुकर में पका लें। सीटी आने पर आंच बंद कर दें और प्रेशर ख़त्म होने पर कुकर खोलें।
- प्याज़, गाजर, बीन्स और सहजन की फली को मोटा मोटा काट लें।
- एक कढ़ाई में घी गरम करके, सारी सब्ज़ियां, नमक डालकर 2 मिनट के लिए भून लें। अब इसमें 1 कप पानी डालकर आंच हलकी कर दें और ढककर तब तक पकने दें जब तक सब्ज़ियां थोड़ी नरम न हो जाएं। सब्ज़ियों का भुर्ता नहीं करना है।
- सब्ज़ियों में इमली का गूदा, चीनी और पिसा हुआ मसाला डालकर एक मिनट तक और पकाएं और फिर आंच बंद कर दें।
- अब कढ़ाई में दाल चावल डाल दें और १.५ कप पानी भी। इसे तब तक पकाएं जब तक कि सब कुछ अच्छी तरह से मिल नहीं जाता और ये थोड़ा पानी सोख न ले।
- जितने बिसी बेली भात पक रहा है, उतने एक तड़का बना लें। एक छोटे बर्तन में घी गरम करके सरसों डाल दें। जब सरसों फूट चुके तब उसमें करी पत्ते, काजू, और सूखी लाल मिर्च डाल कर भून लें।
- तड़के को बिसी बेली भात पर डाल दें। बिसी बेली भात तैयार है।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2015/10/bisi-bele-bhaat-13.jpg)
Recipe Name
बिसी बेली भात
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)