अदरक की साउथ इंडियन चटनी, एक खट्टी, मीठी, तीख़ी और स्वादिष्ट चटनी है जो कि हर साउथ इंडियन व्यंजन के साथ बहुत अच्छी लगती है। अगर आप पुनुगुलु बना रहे हों या चने की दाल के वड़े, तब तो अदरक की चटनी ज़रूर ही बनाएं।
Read the Ginger Chutney recipe in English
समय | 15 मिनट |
कितनी | 1/2 कप |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
अदरक | 2 बड़ी चम्मच |
कसा हुआ ताज़ा नारियल | 4 बड़ी चम्मच |
हरी मिर्च | 4 |
इमली का गूदा | 3 बड़ी चम्मच |
चीनी या गुड़ | 2 बड़ी चम्मच |
नमक | 1/2 छोटी चम्मच |
तेल | 1 छोटी चम्मच |
सरसों के दाने | 1 छोटी चम्मच |
विधि
- अदरक को छीलकर बारीक कद्दूकस लें। हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- एक छोटे पैन में आधी चम्मच तेल गरम करके उसमें अदरक और हरी मिर्च को करीब 5 मिनट तक भून लें जिससे उनका कच्चापन निकल जाए।
- अदरक को ठंडा करके उसे गुड़, इमली, नमक और घिसे नारियल को कम से कम पानी डालकर बारीक पीस लें।
- अब बचा हुआ तेल गरम करके उसमें सरसों डालकर ढक दें। थोड़ी देर में सरसों फूटने लगेगी। आप चाहें तो इसमें सूखी साबुत लाल मिर्च भी डाल सकते हैं।
- जब सरसों फूट चुके तब उसमें पिसा पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए और पका लें।
- अदरक की साउथ इंडियन चटनी तैयार है।
Summary
![recipe image](/wp-content/uploads/2012/07/ginger-chutney-80.jpg)
Recipe Name
अदरक की साउथ इंडियन चटनी
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating
![1star](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)

![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)
![gray](http://www.hindi.ezpzcooking.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/gray.png)