वैसे तो आप चकोतरा ऐसे ही छील के खा सकते हैं लेकिन अगर उसमें कुछ चीज़ें मिला ली जाएं तो उसका स्वाद दुगना हो जाता है। मसाला चकोतरा की रेसिपी हिमाचल प्रदेश की है और वहां घरों में अक्सर बनाई जाती है। इसको आप किसी भी समय एक छोटे नाश्ते की तरह खा सकते हैं। चकोतरा आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। इसमें पोटैशियम बहुत मात्रा में होता है जो दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। आपकी त्वचा और बालों के लिए तो ये बहुत ही अच्छा होता है। इसको इंग्लिश में पमेलो कहते हैं।
Read the Masala Chakotara recipe in English
समय | 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए | 8 |
कठिनाई | आसान |
सामग्री
चकोतरा | 1 |
ताज़े पुदीने के पत्ते | एक मुट्ठी |
हरा धनिया | एक मुट्ठी |
हरी मिर्च | 2 |
नमक | 1/4 छोटी चम्मच |
काला नमक | 1/4 छोटी चम्मच |
विधि
- चकोतरे को काट कर हर फांक अलग कर लें।
- फांकों के सफ़ेद हिस्से को अलग कर के फ़ेंक दें।
- पुदीने और धनिये के पत्ते डंडियों से अलग करके धो लें और बारीक काट लें।
- हरी मिर्चों को भी धो कर बारीक काट लें।
- चकोतरे के टुकड़े, धनिया, पुदीना, नमक और काला नमक एक साथ मिला लें।
- नमक स्वादानुसार ठीक कर लें और मसाला चकोतरा तैयार है।
नोट्स
- आप इसमें जलते हुए कोयले और घी का धुआं भी दे सकते हैं।
- चकोतरा काटने के बाद ताज़ा ताज़ा ही खा लेना चाहिए वरना ये कड़वा होने लगता है।
Summary

Recipe Name
मसाला चकोतरा
Author Name
रुचि गर्ग
Published On
Total Time
Average Rating




